महाराणा प्रताप जयंती पर हापुड़ में मचा हड़कंप! जुलूस के दौरान अचानक भड़की हिंसा, पत्थरबाजी में हालात हुए बेकाबू
ADVERTISEMENT
Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती के जुलूस के दौरान एक दुकान पर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए.
Hapur Violence: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली गई रैली उस समय तनाव का कारण बन गई, जब एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. श्रद्धा और सम्मान के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम कुछ ही देर में पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा.