लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर! मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ब्रज भूषण शरण सिंह के तेवरों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन

ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को उनके बेटे प्रतीक भूषण को मंत्री पद न मिलने की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है.

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच बीजेपी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता ब्रज भूषण शरण सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है.