मोहर्रम से पहले राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह और उनके 12 सहयोगी हाउस अरेस्ट... इन सभी लोगों को किया गया नजरबंद
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में मोहर्रम के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है.
ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya News
Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. मोहर्रम को शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. कुंडा के एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह और उनके 12 सहयोगियों के घूमने-फिरने (मूवमेंट) पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. या यूं कहें कि राजा उदय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों को हाउस अरेस्ट किया गया है.