Jehanabad Vidhan Sabha 2027: क्या BJP दोबारा जीत पाएगी फतेहपुर की जहानाबाद या सपा मारेगी बाजी?
UP Kiska: फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. 2024 लोकसभा चुनाव में सपा के PDA फॉर्मूले की मजबूती ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे इस सीट का भविष्य तय करेंगे.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Yogi Adityanath
UP Kiska: उत्तर प्रदेश की राजनीति में फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है. यह एक ऐसी सीट है जहां साल 2017 तक भारतीय जनता पार्टी को अपनी पहली जीत का इंतजार करना पड़ा था. 2017 में जब सहयोगी दल 'अपना दल (सोनीलाल)' की मदद से एनडीए को यहां पहली बार सफलता मिली तो उत्साहित बीजेपी ने 2022 में अपना खुद का प्रत्याशी उतारा और जीत का परचम लहरा दिया.