कुंडा में हाई अलर्ट! राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, क्या थी वजह?
ADVERTISEMENT
Kunda House Arrest: प्रतापगढ़ के कुंडा में मुहर्रम के दौरान प्रशासन ने भद्री महल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को हाउस अरेस्ट कर दिया है. यह कार्रवाई कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.
Kunda House Arrest: प्रतापगढ़ के कुंडा में एक बार फिर वैसी ही तस्वीर देखने को मिली जैसी हर साल मुहर्रम के दौरान सुर्खियों में रहती है. इस बार कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत कुल 13 लोगों को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया है. भद्री महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. यह कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे से शुरू होकर शुक्रवार रात 9 बजे तक लागू रहेगी.