लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में 32 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील...ALLEN की शाखा पर कार्रवाई के बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा!

ADVERTISEMENT

Kanpur Coaching Sealing: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद कानपुर में प्रशासन और केडीए ने बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाते हुए 32 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जिनमें एलन की एक शाखा भी शामिल है.

social share
google news

Kanpur Coaching Sealing: लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी कड़ी में कानपुर में केडीए और प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की, जिसके सिर्फ दो दिनों के भीतर 32 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए. इनमें ALLEN करियर इंस्टिट्यूट की एक शाखा भी शामिल रही. सीलिंग की कार्रवाई के दौरान कई संस्थानों में कक्षाएं चल रही थीं, जिन्हें बीच में ही बंद कर छात्रों को घर भेजना पड़ा. इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ा है, क्योंकि अचानक क्लासेस रुकने से उनकी तैयारी और शेड्यूल दोनों प्रभावित हुए हैं. यह पूरा घटनाक्रम इस बात की ओर इशारा करता है कि आग हादसों के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हुआ है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि ऐसी जांच और निगरानी पहले से होती, तो शायद इतनी बड़ी कार्रवाई के बीच छात्रों की पढ़ाई बाधित न होती.