Raebareli News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, खराब ट्रक में घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत, साथी गंभीर
Raebareli Road Accident: रायबरेली-सरेनी बाईपास पर खराब ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, हादसे में चालक सर्वेश मौर्या की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रताप ढाबा के पास हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, खराब ट्रक में घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत, साथी गंभीर
Raebareli Road Accident: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-सरेनी बाईपास पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रोड किनारे खड़े एक खराब ट्रक में अनियंत्रित मोटरसाइकिल पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.