लेटेस्ट न्यूज़

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन... तारों पर लेटा रहा शराबी दीन दयाल, किस्मत ने ऐसे बचाई उसकी जान

Maharajganj Electric Pole Incident: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भिटौली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दीन दयाल नाम का एक व्यक्ति शराब के नशे में 11 KV हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तारों पर लेट गया. पुलिस और बिजली विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

ADVERTISEMENT

महराजगंज में शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा
महराजगंज में शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा
social share
google news

Maharajganj Electric Pole Incident: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मंगलवार की शाम एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया. हद तो तब हो गई जब वह पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर बिजली के तारों पर ही लेट गया. इस खौफनाक नजारे को देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.