क्या इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहे हैं अखिलेश? सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर नया अपडेट
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत का मुद्दा अहम होता जा रहा है. 30 सितंबर की INDIA गठबंधन बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे और उनकी जगह सपा का प्रतिनिधि पहुंचेगा. कांग्रेस जल्द सीट बंटवारे पर बातचीत चाहती है, जबकि सपा फिलहाल जल्दबाजी में नहीं है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं लगातार चल रही हैं. इसी बीच 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से अखिलेश यादव के दूर रहने के फैसले ने नई चर्चा छेड़ दी है.
