लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: 20 करोड़ की डॉट पुल परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दो अंडरपास बनकर तैयार

Chandauli Dot Pul Project: चंदौली में पड़ाव-रामनगर मार्ग पर बन रही 20 करोड़ रुपये की डॉट पुल चौड़ीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. दो अंडरपास तैयार हो चुके हैं, जबकि तीसरे का निर्माण शुरू हो गया है. परियोजना पूरी होने के बाद वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलेगी और वाराणसी-चंदौली मार्ग पर यातायात अधिक सुगम हो सकेगा.

ADVERTISEMENT

20 करोड़ की डॉट पुल परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दो अंडरपास बनकर तैयार
20 करोड़ की डॉट पुल परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दो अंडरपास बनकर तैयार
social share
google news

Chandauli News: पड़ाव-रामनगर मार्ग पर वर्षों से लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई डॉट पुल चौड़ीकरण परियोजना अब रफ्तार पकड़ चुकी है. लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस महत्वाकांक्षी निर्माण कार्य में दो अंडरपास पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि तीसरे अंडरपास के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है.