Raebareli News: रायबरेली में नाले के किनारे सो रहा था जीशान, रात में हुआ दर्दनाक हादसा
Raebareli Drain Accident: रायबरेली के खिन्नी तल्ला मोहल्ले में नाले के किनारे सो रहे 40 वर्षीय जीशान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आशंका है कि नींद में करवट लेते समय वह नाले में गिर गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में नाले के किनारे सो रहा था जीशान, रात में हुआ दर्दनाक हादसा
Raebareli News: शहर कोतवाली क्षेत्र के खिन्नी तल्ला मोहल्ले में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ नाले के समीप सो रहा एक 40 वर्षीय युवक अचानक असंतुलित होकर नाले में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.