'यादव सरनेम है तो क्या मेरा रिश्तेदार हो गया?' राम मंदिर चढ़ावे के विवाद पर अखिलेश यादव का बीजेपी को करारा जवाब
यूपी तक के विशेष शो 'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. एमपी के सीएम मोहन यादव के जमीन मामले में बचाव में उतरे अखिलेश यादव पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना और इसे 'यादव समाजवाद' बताया. वहीं राम मंदिर चोरी मामले में टिन्नू यादव का नाम आने पर अखिलेश ने सरनेम की राजनीति को लेकर बीजेपी को घेरा.
ADVERTISEMENT

UP Political News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' हाजिर है, जिसमें हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के इस अंक में हमारी पहली बड़ी खबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर है, जहां जमीन खरीद मामले में कांग्रेस द्वारा घेरे जाने पर अखिलेश यादव उनके 'समर्थन' में उतर आए हैं और इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला है. दूसरी खबर ओवैसी के उस बड़े सियासी बयान पर है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के इस कदम को 'यादव समाजवाद' करार देते हुए मुस्लिम राजनीति से जोड़कर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, हमारी तीसरी बड़ी खबर अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावे और सीसीटीवी चोरी के मामले में 'टिन्नू यादव' का नाम आने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर है, जहां उन्होंने सरनेम के आधार पर रिश्तेदारों से नाम जोड़ने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है.