UPTak Baithak Logo

महाकाल, विंध्याचल और शिरडी मंदिरों में चढ़ावे का हिसाब कैसे रखा जाता है? जानिए मंदिरों में आने वाले करोड़ों रुपये, सोना-चांदी और डिजिटल दान का क्या होता है?

महाकाल मंदिर, विंध्याचल धाम और शिरडी साईबाबा ट्रस्ट में चढ़ावे और दान की गणना, सुरक्षा व रिकॉर्ड प्रबंधन की अलग-अलग व्यवस्थाएं चर्चा में हैं. जानिए मंदिरों में करोड़ों रुपये के दान का हिसाब कैसे रखा जाता है.

ADVERTISEMENT

Temple Donation Accounting Debate Amid Growing Devotee Offerings
शिरडी, महाकाल और विंध्याचल में मंदिर चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Temple Donation Management System Explained: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं दान के रूप में प्राप्त होती हैं. ऐसे में इन दानों की सुरक्षा, गणना और पारदर्शिता को लेकर मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर, उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम और महाराष्ट्र के शिरडी साईबाबा मंदिर की व्यवस्थाएं इस समय चर्चा में हैं. जहां कुछ मंदिर डिजिटल तकनीक और कड़ी निगरानी के जरिए पारदर्शिता का दावा कर रहे हैं, वहीं कुछ जगहों पर रिकॉर्ड और जवाबदेही को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.