Amethi News: अमेठी में रेलवे ट्रैक पर सोया युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन, मचा हड़कंप
Amethi Railway Track Incident: नशे में धुत एक युवक रेलवे ट्रैक पर सो गया और उसके ऊपर से एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसे खरोंच तक नहीं आई. लोको पायलट की सतर्कता और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

अमेठी में रेलवे ट्रैक पर सोया युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन, मचा हड़कंप
Amethi Railway Track Incident: अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक शराब में नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर सो गया. ट्रैक से गुजरी एक एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई. युवक पास के ही एक भट्टे पर मजदूरी करता है. युवक का रेलवे ट्रैक पर लेटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.