Ballia News : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर मचा बवाल, ट्रामा सेंटर में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर रहे गायब
Ballia Hospital Negligence: बलिया जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका. घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ.
ADVERTISEMENT

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर मचा बवाल, ट्रामा सेंटर में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर रहे गायब
Ballia Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के बलिया में स्वास्थ्य महकमे की बदहाली की तस्वीरें अक्सर सामने आती रही है, लेकिन बलिया जिला अस्पताल का यह मामला कलेजा कंपा देने वाला है. एक सड़क हादसे में घायल युवक को जब इलाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब रक्षक ही नदारत थे. ट्रॉमा सेंटर के अंदर परिजन करीब 40 मिनट तक डॉक्टर के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन कोई शुद्ध लेने वाला नहीं आया. अंततः घायल युवक ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया.