लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA ने 71 इमारतें की सील, 83 को भेजा नोटिस...छात्रों ने जो कहा वो सुन हैरान रह जाएंगे!
Lucknow Fire Safety Inspection: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने शहरभर में अवैध और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. एलडीए, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने अब तक 71 व्यावसायिक इमारतों को सील किया और 83 को नोटिस जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Safety Inspection: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद नींद से जागे जिला प्रशासन और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने पूरे शहर में अवैध और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. एलडीए, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा मानकों को खंगाला, जिसमें नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती मिलीं. इस अभियान के तहत अब तक 71 व्यावसायिक इमारतों को सील कर दिया गया है, जबकि 83 बिल्डिंग ओनर्स को कड़े नोटिस जारी किए गए हैं. सील की गई इन बिल्डिंग्स में बड़े कोचिंग संस्थान, होटल, लाइब्रेरी और कई नामी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं जो बिना सुरक्षा इंतजामों के धड़ल्ले से चल रहे थे.