सपा की बागी विधायक पूजा पाल को यूपी BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पंकज चौधरी की नई टीम में मिला ये पद
समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के बाद लगातार चर्चा में रहीं विधायक पूजा पाल को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया है. कभी सपा की नेता रहीं पूजा पाल का यह राजनीतिक सफर अब फिर सुर्खियों में है.
ADVERTISEMENT

Pooja Pal UP BJP Vice President
UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कुल 46 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस नई टीम में सबसे चर्चित नाम समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक पूजा पाल का है. भाजपा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. पूजा पाल का यह राजनीतिक सफर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ महीने पहले तक वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा थीं और बाद में पार्टी से निष्कासित कर दी गई थीं.