लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी में बढ़ी सतर्कता, एसी सर्विस और सुरक्षा जांच को लेकर लोग हुए जागरूक

Barabanki Fire Safety: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद बाराबंकी में अग्नि सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. एसी सर्विसिंग, बिजली वायरिंग और सुरक्षा उपकरणों की जांच के लिए अचानक मांग बढ़ी है. प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और सार्वजनिक भवनों व संस्थानों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी में बढ़ी सतर्कता, एसी सर्विस और सुरक्षा जांच को लेकर लोग हुए जागरूक
लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी में बढ़ी सतर्कता, एसी सर्विस और सुरक्षा जांच को लेकर लोग हुए जागरूक
social share
google news

Barabanki Fire Safety: लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट और एसी ब्लास्ट से हुए अग्निकांड के बाद बाराबंकी जिले में भी अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है. हादसे से सबक लेते हुए कोचिंग सेंटर संचालक, व्यापारी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक तथा सरकारी कार्यालय अपने यहां लगे एयर कंडीशनर (एसी), बिजली की वायरिंग और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच कराने में जुट गए हैं.