UP BJP संगठन की नई टीम की हुई घोषणा, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री के नाम आए सामने, देखें लिस्ट
BJP List:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है. नई सूची में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल को भी पार्टी ने उपाध्यक्ष पद देकर अहम जिम्मेदारी दी है.
ADVERTISEMENT

BJP New Team
BJP List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी इस सूची में कुल 46 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं. पार्टी का कहना है कि यह नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देगी.