कभी अखिलेश यादव के करीबी रहे मनोज पांडेय जब बने योगी कैबिनेट में मंत्री तो BJP में मचा बवाल, 'बगावती सुर' ने मचाया हड़कंप!
Manoj Pandey Cabinet Minister: रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने. बीजेपी विधायक आशा मौर्या ने उठाए सवाल. जानें मनोज पांडे का पूरा सियासी सफर.
ADVERTISEMENT

Photo: Manoj Pandey
Manoj Pandey Cabinet Minister: यूपी की सियासत में 'ब्राह्मण कार्ड' और रायबरेली के 'चाणक्य' कहे जाने वाले मनोज पांडे अब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं. लेकिन, उनकी यह ग्रैंड एंट्री जितनी शानदार है, उतनी ही कांटों भरी भी नजर आ रही है. एक तरफ समाजवादी पार्टी में उनके अपनों का दर्द छलक रहा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी के भीतर से ही बगावत की पहली चिंगारी फूट पड़ी है.