केदारनाथ से लौट रहे थे मनीष अग्रहरि, चलती ट्रेन से पत्नी प्रज्ञा हुईं गायब... आखिरी लोकेशन मिली पर आगे की कहानी में सस्पेंस!
Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मनीष अग्रहरि की पत्नी प्रज्ञा सिंह नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से लापता. लक्सर पुलिस कर रही सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की जांच.
ADVERTISEMENT

Pragya Singh Missing Case
उत्तराखंड से बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां उस वक्त गहरी चिंता में तब्दील हो गई जब चलती ट्रेन से एक महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई. देहरादून से गाजियाबाद की ओर जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस में हुई इस सनसनीखेज घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला तब और ज्यादा पेचीदा हो गया जब लापता महिला के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रेलवे ट्रैक के किनारे मिली और उसके बाद से ही फोन लगातार बंद है.