लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: हरिद्वार जा रहे परिवार की कार को वैगनआर ने मारी टक्कर, महिला-मासूम समेत 4 की मौत; 3 घायल

सहारनपुर के के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार को देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हरिद्वार जा रहे परिवार की फॉर्च्यूनर कार को पीछे से तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur News: जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार को देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हरिद्वार जा रहे परिवार की फॉर्च्यूनर कार को पीछे से तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं, एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.