अब तक 79,85,493 रुपये हुए बरामद… राम मंदिर चढ़ावा चोरी के टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी भेजे गए जेल
Ayodhya Ram Mandir Case Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को जेल भेज दिया है. जांच में करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं. सोमवार को सभी आरोपियों की दोबारा कोर्ट में पेशी होगी.
ADVERTISEMENT

8 Accused Arrested in Ram Mandir Case
8 Accused Arrested in Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत में पेशी के बाद जेल भेजा जा रहा है. इस दौरान आरोपियों को ले जाए जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक 79 लाख 85 हजार 493 रुपये की भारी-भरकम राशि बरामद की है. इस मामले में सोमवार को सभी आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई बढ़ाएगी.