लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम जन्मभूमि चंदा घोटाले में FIR दर्ज के बाद जांच पर उठे गंभीर सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा

ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले मामले में FIR दर्ज होने के बाद विवाद और तेज हो गया है. आठ लोगों के खिलाफ दर्ज FIR में अधिकतर कर्मचारी शामिल हैं, जबकि ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के नाम न होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.

social share
google news

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले का मामला एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में आ गया है. SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन इसके बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. FIR में कुछ नाम शामिल किए जाने और कुछ बड़े नामों को बाहर रखने को लेकर विपक्ष ने सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.