लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद जांच ने पकड़ी रफ्तार

ADVERTISEMENT

UP News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के मामले में FIR दर्ज होने के बाद जांच फिर से तेज हो गई है. ट्रस्ट सदस्य की शिकायत और SIT रिपोर्ट के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है.

social share
Google CTA

UP News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर इस मामले में FIR दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद SIT ने जांच की रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मामले को दोबारा दर्ज किया गया. फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हालांकि अभी तक किसी को आधिकारिक तौर पर नामजद नहीं किया गया है.