लेटेस्ट न्यूज़

जालौन के थाने में महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखा सिपाही, डेटा एंट्री वाले रूम में ये क्या चल रहा था?

Jalaun Orai Kotwali Viral Video News: उत्तर प्रदेश के जालौन में उरई कोतवाली के कंप्यूटर रूम का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षी अरविंद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. नगर क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की विभागीय जांच सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

Jalaun Orai Kotwali Viral Video
Jalaun Orai Kotwali Viral Video
social share
google news

Jalaun News: जालौन जिले की उरई कोतवाली से कथित तौर पर जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वीडियो में एक महिला और एक सिपाही को कोतवाली के कंप्यूटर रूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखने का दावा किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित सिपाही अरविंद को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं.