लेटेस्ट न्यूज़

यूपी को मिलेगा एक और काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, सीएम योगी ने इन 2 शहरों को दी 475 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार ने संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में अयोध्या, काशी और विंध्याचल की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना की घोषणा की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP New Corridor: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक स्थलों को नया रूप देने के अभियान में जुटी है. इसी कड़ी में अब संत कबीर नगर के प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम का नाम भी जुड़ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एलान किया कि सरकार तामेश्वरनाथ धाम में अयोध्या, काशी और विंध्याचल की तर्ज पर एक भव्य और विशाल कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है.