Chandauli News: प्रेमी के लिए पत्नी बनी कातिल, पति का गला रेतकर नहर में फेंका शव, 24 घंटे में 3 गिरफ्तार
Chandauli Crime News: प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची. जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई, फिर गला रेतकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया. पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

प्रेमी के लिए पत्नी बनी कातिल, पति का गला रेतकर नहर में फेंका शव, 24 घंटे में 3 गिरफ्तार
Chandauli Crime News:अलीनगर क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर नहर में मिले युवक के शव के मामले का चंदौली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया था ताकि घटना को दुर्घटना या अज्ञात हत्या का रूप दिया जा सके.