लेटेस्ट न्यूज़

यूपी और बिहार के लिए चलती रहेंगी ये 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, आगरा-प्रयागराज समेत इन शहरों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Special train list for UP Station: भारतीय रेलवे ने यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे जुलाई के अंत तक बढ़ा दिए हैं. उधना-मधुबनी, वलसाड-दानापुर समेत सभी ट्रेनों की पूरी लिस्ट, रूट और समय सारणी की पूरी जानकारी यहां देखें.

ADVERTISEMENT

Special train list for UP Station
Special train list for UP Station
social share
google news

Special train list for UP Station: भारतीय रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. गर्मियों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे (परिचालन अवधि) बढ़ाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से चलने वाली ये ट्रेनें अब जुलाई के आखिर तक पटरियों पर दौड़ती रहेंगी. इससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.