लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर आया नया अपडेट, हाईकोर्ट के फैसले के बाद योगी सरकार की टेंशन बढ़ना तय!

Panchayat Chunav Update: यूपी पंचायत चुनाव और ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जानिए क्यों कोर्ट ने इसे अवमानना माना, सरकार से कब तक मांगा जवाब और इस पर अखिलेश यादव ने क्या तीखा हमला बोला.

ADVERTISEMENT

Panchayat Chunav Update
Panchayat Chunav Update
social share
google news

Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को ही उनके गांवों का प्रशासक नियुक्त करने के योगी सरकार के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में कड़ी चुनौती मिली है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को प्रशासक के रूप में बने रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने सरकार के इस कदम को अदालत की अवमानना की श्रेणी में माना है. हालांकि कोर्ट ने अभी सरकार के आदेश पर कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई है. लेकिन इस फैसले पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है.