लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में महिला BEO के व्हाट्सएप स्टेटस पर बवाल, राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर कर दी टिप्पणी, जांच और कार्रवाई की मांग

Raebareli BEO News: रायबरेली में एक महिला खंड शिक्षा अधिकारी के कथित व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मामले में विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग उठी है. फिलहाल, स्टेटस की प्रामाणिकता और मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में महिला BEO के व्हाट्सएप स्टेटस पर बवाल, राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर कर दी टिप्पणी, जांच और कार्रवाई की मांग
रायबरेली में महिला BEO के व्हाट्सएप स्टेटस पर बवाल, राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर कर दी टिप्पणी, जांच और कार्रवाई की मांग
social share
google news

Raebareli News: जिले में एक महिला शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सएप स्टेटस इस समय सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में 'अंगारा' बना हुआ है. सतांव ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव के मोबाइल स्टेटस का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिले की राजनीति और धार्मिक भावना से जुड़े लोगों में खलबली मचा दी है.