कुशीनगर के मदरसा हकीकतुल-उलूम में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा पंखा, इलेक्ट्रिशियन का एक नजर ने सामने ला दी ये बात
Kushinagar Madarsa Made in Pakistan Fan: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मदरसे में पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा मिलने से सनसनी. पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जांच शुरू की, क्या है पूरा मामला?
ADVERTISEMENT

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan
Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. यहां के एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ पंखा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि आखिर पाकिस्तान का यह सामान भारतीय सीमा के भीतर और फिर मदरसे तक कैसे पहुंचा?