लेटेस्ट न्यूज़

साहब! मैं कोई आतंकी नहीं... IPS अफसरों पर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील शुक्ला के घर पुलिस की आधी रात वाली छापेमारी से बवाल

ADVERTISEMENT

Constable Sunil Shukla Video: लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला ने आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. मुख्यमंत्री योगी से न्याय और सुरक्षा की गुहार.

social share
google news

लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला के सनसनीखेज वीडियो ने महकमे के भीतर हड़कंप मचा दिया है. आईपीएस अधिकारियों पर वसूली के गंभीर आरोप लगाने वाले इस सिपाही ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. यह मामला उस वक्त और अधिक गरमा गया जब सिपाही के घर पर देर रात हुई पुलिसिया छापेमारी को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया.