लेटेस्ट न्यूज़

संभल के पीएम श्री स्कूल में हिंदू लड़कों को टोपी और लड़कियों को पहनाया गया जबरन हिजाब? अंजर अहमद और मोहम्मद गुल किस प्लान में थे

संभल के पीएम श्री स्कूल में हिंदू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने और सजदा कराने का मामला. डीएम अंकित खंडेलवाल ने 3 को सस्पेंड किया और जांच के आदेश दिए.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां मुस्लिम शिक्षकों द्वारा एक सरकारी स्कूल को मजहबी पाठशाला में तब्दील करने की कोशिश की गई. पीएम श्री स्कूल में हिंदू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने और छात्रों पर इस्लामिक टोपी का दबाव बनाने के आरोप में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर दो शिक्षकों समेत प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है.