पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को मारने वाला शूटर अयोध्या से अरेस्ट, कौन है बदमाश राज सिंह?
Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का शूटर राज सिंह यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार. बलिया का रहने वाला आरोपी बक्सर में रहकर साजिश में शामिल था.
ADVERTISEMENT

Photo: Suvendu Adhikari and Chandranath Rath
Suvendu Adhikari's PA Murder Update: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्या केस की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 3 शूटर्स अरेस्ट किए हैं. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या का तार उत्तर प्रदेश से निकला है. पुलिस ने राज सिंह नामक शूटर को अयोध्या से गिरफ्तार किया है, जो बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है.