लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Murder Case: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, चार दिन पहले गोली मार कर की थी युवक की हत्या

Amethi News: अमेठी में चार दिन पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी सचिन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर 25 हजार का इनाम था. पीपरपुर रेलवे स्टेशन से देसी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा गया सचिन, प्रतापगढ़ का रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

Amethi Crime News
Amethi Crime News
social share
google news

Amethi News: अमेठी में चार दिन पहले दिनदहाड़े युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतारने वाले 25 हजार के इनामी हत्यारोंपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देर रात पीपरपुर पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया है. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.