लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में प्राइवेट स्कूलों पर DM की सख्ती! फीस, ड्रेस और किताबों पर बड़ा एक्शन, NCERT अनिवार्य

Moradabad News: मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाया है. एनसीईआरटी किताबें, फीस और ड्रेस से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होगी.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
google news

Moradabad News: मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया जिले के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल लगाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय शुल्क नियामक समिति, पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन, निजी स्कूल संचालकों के साथ आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने साफ निर्देश दिए कि कक्षा 1 से 12 तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई सुनिश्चित की जाए.