Pratappur Election 2027: क्या प्रतापपुर में वापसी कर पाएंगी विजमा यादव या बीजेपी बदल देगी पुराने समीकरण?
Pratappur Election 2027: प्रयागराज की प्रतापपुर सीट पर आज तक नहीं खिला भाजपा का कमल. सपा विधायक विजमा यादव के जुझारू व्यक्तित्व और जनता से सीधे जुड़ाव ने इसे अभेद्य किला बना दिया है. क्या 2027 में जातीय समीकरण बदलेंगे?
ADVERTISEMENT

Pratappur Election 2027
Pratappur Election 2027: प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट यूपी की उन चंद सीटों में से एक है जहां भाजपा का कमल आज तक नहीं खिल पाया है. यहां की राजनीति का केंद्र हैं समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव. बता दें कि विजमा केवल एक विधायक नहीं, बल्कि उस संघर्ष का चेहरा हैं जो सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने पति जवाहर यादव के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए डटकर खड़ी हो जाती हैं. अपनी भावुकता और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए मशहूर विजमा यादव के गढ़ में क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में समीकरण बदलेंगे?