Barabanki Temple Incident: रामनगर में हनुमान मंदिर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, नई मूर्ति स्थापना की उठी मांग
Ramnagar temple incident Barabanki :के रामनगर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा खंडित मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने नई प्रतिमा स्थापना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Ramnagar temple incident Barabanki : जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिठौरा में सोमवार को स्थित सागर दास महाराज जी के स्थान पर बने हनुमान मंदिर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.