Ballia Police Crackdown: बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन, बोलेरो पिकअप से 3.25 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Ballia News: बैरिया पुलिस ने माझी पुल के पास घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप से 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. बिहार तस्करी के लिए जा रही इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. मुख्य आरोपी अरुण यादव शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT

Ballia Police liquor seizure Bairiya station arrested smugglers
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. बैरिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो पिकअप से करीब 3.25 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है.