यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर! सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडे, बने कैबिनेट मंत्री
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है. समाजवादी पार्टी से आए मनोज पांडे को भाजपा में शामिल कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
ADVERTISEMENT
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इस बदलाव में छह नए चेहरों को जगह दी गई है, जिसमें सबसे प्रमुख नाम मनोज पांडे का है. पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे मनोज पांडे अब भाजपा में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री बन गए हैं. मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया है.