अयोध्या से दबोचा गया CM शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ को मारने वाला राज सिंह, उसकी UPI वाली गलती ने बिगाड़ा खेल
सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में एसआईटी को बड़ी कामयाबी. बाली टोल प्लाजा पर किए गए यूपीआई पेमेंट और सीसीटीवी के जरिए दबोचे गए शूटर.
ADVERTISEMENT

Photo: Chandranath Rath and CM Suvendu Adhikari
CM Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बिहार और उत्तर प्रदेश से मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिफ्तार किया गया. जांच में पता चला था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद आरोपियों ने कोलकाता के पास बाली टोल प्लाजा पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से पेमेंट किया था. इसी डिजिटल पेमेंट के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार, 6 मई की रात कार में बैठे चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.