लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Hospital Incident: वाह रे स्वास्थ्य सेवा! रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर गायब, बेटे की कमर टूटी पर सिस्टम का दिल नहीं पसीजा

Raebareli News: जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार हुई जब बीमार पिता के लिए एक व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हुई. सिस्टम की संवेदनहीनता देख कलयुग के 'श्रवण' ने पिता को पीठ पर लादा और वार्डों के चक्कर काटे. वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के 'हाईटेक' दावों और करोड़ों के बजट की पोल खोल दी है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli hospital negligence
Raebareli hospital negligence
social share
google news

Raebareli News: रायबरेली जिला अस्पताल की चौखट पर एक बार फिर मानवता कराहती नजर आई. जब बीमार पिता को अस्पताल में एक व्हीलचेयर नसीब नहीं हुआ, तो बेटे ने हार नहीं मानी. कलयुग के 'श्रवण कुमार' ने अपनी पीठ को ही पालकी बना लिया और पिता को लादकर वार्ड-दर-वार्ड भटकता रहा. अब इस बेबसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो स्वास्थ्य विभाग के दावों की बखिया उधेड़ रहा है.