केदारनाथ से लौटते समय इसलिए चलती ट्रेन से गायब हो गई थी प्रज्ञा, अब सामने आई तो हुआ बड़ा खुलासा
UP News: केदारनाथ धाम से लौटते समय कानपुर की नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह ट्रेन से अचानक लापता हो गई थीं. पुलिस जांच में उनकी आखिरी लोकेशन लक्सर रेलवे ट्रैक के पास मिली थी. कई दिनों की तलाश के बाद प्रज्ञा बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिलीं.
ADVERTISEMENT
UP News: केदारनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे कानपुर निवासी दंपति के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. मनीष अग्रहरी अपनी नवविवाहिता पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ देहरादून से ट्रेन के जरिए वापस लौट रहे थे. सफर के दौरान जब मनीष की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी अपनी सीट पर मौजूद नहीं हैं. पहले उन्होंने ट्रेन में ही काफी तलाश की, लेकिन प्रज्ञा का कहीं कोई पता नहीं चला. इसके बाद घबराए पति ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.