लेटेस्ट न्यूज़

पति के साथ केदारनाथ गईं प्रज्ञा चलती ट्रेन से हो गई थीं गायब, अब उन्होंने सामने आकर सबको चौंका दिया

उत्तराखंड से लौटते वक्त ट्रेन से लापता हुई नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह बिहार के बेगुसराय में सुरक्षित मिलीं. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पति से नाराजगी के कारण वह खुद ट्रेन से उतरी थीं. जानिए इस रहस्यमयी गुमशुदगी के पीछे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Pragya Singh found
Pragya Singh found
social share
google news

Pragya Singh found: उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह के लापता मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. बीच रास्ते चलती ट्रेन से गायब हुई प्रज्ञा को पुलिस ने 10 मई को बिहार के बेगुसराय से खोज निकाला है. पुलिस पूछताछ में प्रज्ञा ने बताया कि वह अपने पति मनीष से नाराज होकर ट्रेन से उतर गई थीं. फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं.