लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक ही रात में 16 वारंटी गिरफ्तार, गांव-गांव दबिश से मचा हड़कंप

Amethi Crime News: एसपी के निर्देश पर संग्रामपुर पुलिस ने एक रात में 16 वांछित वारंटियों को दबोच लिया. लंबे समय से फरार इन आरोपियों को विभिन्न गांवों में दबिश देकर पकड़ा गया. थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है.

ADVERTISEMENT

Amethi Police Raid
Amethi Police Raid
social share
google news

Amethi Crime News: जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर थाना संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में वांछित थे और लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया.