लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह को तीसरी शादी नहीं करने देंगी उनकी पत्नी ज्योति, तलाक की खबरों के बीच उन्होंने ये सब कह दिया

Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद में नया मोड़. ज्योति सिंह ने 10 करोड़ की एलिमनी मांगने की असल वजह का खुलासा किया. जानें क्यों वह पवन सिंह को तीसरी शादी से रोकना चाहती हैं और क्या है उनकी रणनीति.

ADVERTISEMENT

Pawan singh and jyoti singh
Pawan singh and jyoti singh
social share
google news

Jyoti Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी पिछले आठ सालों से कानूनी गलियारों और कोर्ट के चक्करों में उलझी हुई है. एक तरफ पवन सिंह तलाक लेकर इस रिश्ते से आजाद होना चाहते हैं. वहीं ज्योति सिंह ने अब पहली बार कैमरे पर आकर उन अफवाहों का जवाब दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है. ज्योति ने साफ कर दिया है कि यह मांग केवल पैसों के लिए नहीं बल्कि पवन सिंह को सबक सिखाने और उन्हें तीसरी शादी से रोकने के लिए है.