लेटेस्ट न्यूज़

UP SI भर्ती 2026 में हाई कटऑफ से भड़के अभ्यर्थी, भर्ती बोर्ड की पारदर्शिता पर भी उठे गंभीर सवाल...क्या है पूरा मामला?

ADVERTISEMENT

UP Police SI Recruitment 2026: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2026 की परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक कट ऑफ आने के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है. उम्मीदवार स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन डेटा सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया और विशेषज्ञों ने भी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जबकि जून के तीसरे सप्ताह में पीएसटी, डीवी और फिजिकल टेस्ट प्रस्तावित हैं.

social share
Google CTA

UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. 14 और 15 मार्च को आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी किया गया, लेकिन रिजल्ट के साथ सामने आई ऊंची कट ऑफ ने हजारों उम्मीदवारों को निराश कर दिया है. खासतौर पर अनारक्षित वर्ग के लिए 92 प्रतिशत से अधिक कट ऑफ जाने के बाद सोशल मीडिया से लेकर कोचिंग संस्थानों तक इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बहस तेज हो गई है.