Barabanki News: लोधेश्वर महादेव धाम कॉरिडोर के लिए चला बुलडोजर, अधिग्रहित मकानों पर कार्रवाई तेज, मुआवजे न मिलने का आरोप
Barabanki temple corridor project: महादेवा कॉरिडोर निर्माण को गति देते हुए प्रशासन ने अधिग्रहित मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीएम की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर गरजा. हालांकि, पीड़ितों ने मुआवजा न मिलने के आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन का जोर समयबद्ध भव्य कॉरिडोर निर्माण पर है.
ADVERTISEMENT

Barabanki demolition news
Barabanki temple corridor project: जनपद की तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन ने कॉरिडोर निर्माण कार्य को गति देते हुए अधिग्रहित मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी. जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद कुमार तिवारी की देखरेख तथा तहसीलदार विपुल सिंह की मौजूदगी में पर्यटन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर के माध्यम से अभियान चलाया.