लेटेस्ट न्यूज़

Delhi Dehradun Expressway News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Saharanpur fire incident में दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर चलती हुंडई इओन कार में अचानक भीषण आग लग गई. देहरादून से मुजफ्फरनगर जा रहे यात्रियों ने समय रहते कूदकर जान बचाई शुरुआती जांच में शॉर्ट. सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

Delhi Dehradun Expressway News
Delhi Dehradun Expressway News
social share
google news

Saharanpur fire incident: दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक हुंडई इओन कार में अचानक भीषण आग लग गई. घटना बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप की बताई जा रही है. कार देहरादून से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि दोपहर के समय सफर के दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.